Home News Posts उत्तराखंड दून अस्पताल में लगी आग, उपकरण व कागजात जले

दून अस्पताल में लगी आग, उपकरण व कागजात जले

0
526

  • लाखों रूपये के नुकसान का आंकलन
  • शाट सर्किट बताया जा रहा है कारण

देहरादून। दून मेडिकल कालेज में आज सुबह अचानक लगी आग से अफरा तफरी फैल गयी। लोगों ने बिल्डिंग से धुंआ उठता देख फायर सर्विस को फोन किया। मौके पर आनन—फानन में पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर तो काबू पा लिया लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। गनीमत यह रही कि इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई हैै।
आग अस्पताल के उस हिस्से में लगी जिसमें एमआरआई सेंटर है। उस समय यहंा कोई काम नहीं हो रहा था और न ही कोई मरीज या टेक्निशियन था। आग किस कारण लगी इसका तत्काल कुछ पता नहीं चल सका है। तथा इसका जांच के बाद ही पता चल सकेगा। लेकिन प्रथम दृष्टया शाट सर्किट से आग लगने की बात सामने आयी है। दून अस्पताल और फायर सर्विस स्टेशन के बीच कोई बहुत लम्बा फासला नहीं है। यहीं कारण है कि आग लगने की सूचना मिलते ही कुछ ही मिनटो में अग्निशमन की गाड़ियंा यहंा पहुंच गयी और आग पर काबू पा लिया गया।
इस घटना में कुछ उपकरण तथा कागजात जलने की बात कही जा रही है। फिर भी यह नुकसान कई लाख का बताया जा रहा है। क्याेंकि मेडिकल उपकरणों की कीमत अत्यधिक होती है। अस्पताल प्रशासन द्वारा आग लगनें के कारणों की जांच और नुकसान का अंाकलन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here