January 20, 2026नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नितिन नवीन को बीजेपी का नेशनल प्रेसिडेंट चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि पार्टी से रिलेटेड मासलों में यह यंग लीडर उनका ‘बॉस’ होगा। यहां पार्टी हेड्वार्टर में एक मीटिंग को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने 45 वर्षीय नवीन को एक ”मिलेनियल” बताया, जो उस जेनरेशन से रिलेशन रखते हैं जिसने भारत में बहुत सारे चेंजेज देखे हैं। नवीन को संगठन पर्व के समापन पर पार्टी हेडक्वार्टर में बीजेपी का नेशनल प्रेसिडेंट घोषित किया गया, जिसमें बूथ लेबल से लेकर नेशनल लेबल तक के अलग- अलग पार्टी पोस्ट के लिए इलेक्शन हुए।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”जब बात दल के विषयों की आती है, तब माननीय नितिन नवीन जी…मैं एक वर्कर हूं और आप मेरे बॉस हैं।” उन्होंने कहा, ”अब माननीय नितिन नवीन जी हम सभी के प्रेसिडेंट हैं और उनकी रिस्पॉन्सिबिलिटी सिर्फ बीजेपी को संभालना ही नहीं है बल्कि एनडीए के सभी सहयोगियों के बीच बैलेंस का दायित्व भी उन्हें संभालना है।’ पीएम मोदी ने कहा कि नवीन उस इरा से रिलेशन रखते हैं जिसमें लोग बचपन में रेडियो पर खबरें सुनते थे और अब कृत्रिम मेधा का उपयोग करने में एक्सपर्ट हैं। मोदी ने कहा, ”नितिन जी में यूथ एनर्जी और भरपूर एक्सपीरियंस दोनों हैं।” उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में भाजपा ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। मोदी ने कहा, ”इस सदी में एम. वेंकैया नायडू और नितिन गडकरी जैसे नेताओं के साथ-साथ हमारे कई वरिष्ठ सहयोगियों ने ऑर्गनाइजेशन का विस्तार किया। राजनाथ जी के लीडरशिप में पहली बार बीजेपी ने अपने दम पर फुल मेजोरिटी हासिल किया।” उन्होंने कहा, ”फिर अमित शाह के लीडरशिप में बीजेपी ने कई स्टेट्स में सरकारें बनाईं और सेंटर में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई। जेपी नड्डा के लीडरशिप में बीजेपी पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हर लेबल पर स्ट्रांग हुई।’
January 20, 2026नई दिल्ली। हाल ही उत्तरी गोवा के अरम्बोल और मोरजिम गांवों में दो रूसी महिलाओं की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों रूसी महिलाओं के एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब यह पता चला रहा है कि गिरफ्तार व्यक्ति ने ही अपनी दोनों मित्रों की गला रेतकर हत्या की थी।सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने कुछ उधार के रुपयों और 100 रुपये के एक रबर क्राउन के लिए दोनों की हत्या कर दी थी। फिलहाल आरोपी लियोनोव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रूसी नागरिक अलेक्सी लियोनोव ने गोवा में उधार लिए गए पैसों और 100 रुपये के एक रबर के मुकुट को लेकर अपनी दो महिला मित्रों की हत्या कर दी। दोनों महिलाओं की पहचान एलेना वानीवा और एलेना कास्थानोवा के रूप में हुई है और दोनों रूसी नागरिक थीं। सूत्रों के अनुसार, एक महिला ने रूसी व्यक्ति से पैसे उधार लिए थे, जबकि दूसरी ने आरोपी से 100 रुपये का एक रबर का मुकुट उधार लिया था, जिसे दोनों में से किसी ने भी उसे वापस नहीं किया था। इससे भड़ककर उसने 14 और 15 जनवरी को अलग-अलग दिनों में उनके कमरों में उनका गला काट दिया। सूत्रों ने बताया कि ये हत्याएं “पूर्व नियोजित” नहीं थीं, बल्कि “उत्तेजित होकर की गई हत्याएं” थीं। सूत्रों ने बताया कि अलेक्सी “अत्यधिक जुनूनी” था और आसानी से भड़क उठता था।गोवा पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने दावा किया कि उसने पांच और लोगों की हत्या की है जिनसे उसका विवाद था और उसने उनके नाम भी बताए। लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसके द्वारा बताए गए सभी पांचों लोग जीवित हैं। सूत्रों ने बताया कि एलेक्सी मानसिक रूप से बीमार है और हमेशा नशे में रहता है। गोवा पुलिस को आरोपी के फोन से 100 से अधिक महिलाओं और दो पुरुषों की तस्वीरें भी मिलीं। पुलिस के अनुसार, वह लोगों से जल्दी चिढ़ जाता था लेकिन उनसे जल्दी दोस्ती भी कर लेता था। अतीत में, वह गोवा में कुछ पुरुषों के साथ मारपीट के मामलों में शामिल था, लेकिन उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था। बता दें कि 14 तथा 15 जनवरी को उत्तरी गोवा के अरम्बोल और मोरजिम गांवों में रूस की दो महिलाओं की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने हत्या के संबंध में एक रूसी व्यक्ति एलेक्सी लियोनोव को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 14 जनवरी को मोरजिम स्थित उसके कमरे में दोस्त एलेना वानीवा (37) की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि वानीवा की मकान मालकिन की शिकायत के अनुसार, यह घटना रात 11 बजे के बाद हुई। इसके बाद 15 जनवरी की शाम आरोपी, आठ किलोमीटर दूर स्थित अरम्बोल गांव में अपनी दोस्त एलेना कास्थानोवा (37) से मिलने गया। यहां भी उसने एलेना को रस्सी जैसी सामग्री से बांध दिया और बाद में उसका गला रेत दिया।
January 20, 2026वनाधिकारी को पत्र लिखकर की शिकायत देहरादून। अधिवक्ता संदीप मोहन चमोली ने वनाधिकारी को पत्र देकर हैस्को पर वन भूमि पर कब्जा किये जाने का आरोप लगाया।यहां अधिवक्ता संदीप मोहन चमोली ने प्रभागिय वनाधिकारी को पत्र देते हुए बताया कि देश के प्रतिष्ठित पर्यावरणविद् पद्म भूषण 2020 एवं पद्म श्री 2006 से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी संस्थापक हैस्को ( हिमालयन एनवायरमेंट स्टडीज एण्ड कंजरवेशन आरगनाईजेशन) पर देहरादून वन प्रभाग की आर्केडिया बीट, आशारोडी रेंज स्थित आरक्षित वन भूमिा पर अवैध कब्जा कर वर्षो से संस्था संचालित करने, भवनों व सडकों का निर्माण कराने के अत्यंत गम्भीर आरोप सामने आए हैं। उपलब्ध इसरो भवन सैटेलाइट मानचित्र तथा गूगल अर्थ (2011, 2013, 2024, 2025) के तुलनात्मक चित्र यह दर्शाते हैं कि आरक्षित वन क्षेत्र के भीतर हैस्को परिसर का निरंतर विस्तार किया गया है, जो स्पष्ट रूप से फोरेस्ट कर्न्जवेशन एक्ट 1980 की धारा—2 का उल्लंघन है, जिसमें किसी भी गैर—वन प्रयोजन हेतु केन्द्रीय सरकार की पूर्व स्वीकृति अनिवार्य है। उन्होंने मांग की है कि उक्त प्रकरण की शीघ्र जांच कर दोषियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाये।
January 20, 2026डर के साये में जी रही विधवा मां से न्यायालय में दोनों बेटो ने की क्षमा याचना देहरादून। विधवा मां ने बेटों के द्वारा प्रताडित करने व मारपीट करने की गुहार जिलाधिकारी सविन बसंल से की। जिलाधिकारी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए सख्त आदेश दिये कि अगर बेटे मां के पैर पकडकर माफी नहीं मांगते है तो उनको जिला बदर किया जायेगा।बेटों द्वारा प्रताड़ित विधवा ने जिन बेटों को जन्म दिया, वही मां जब अपने बेटों के हाथों पिटने लगे और हर रात जान का डर सताने लगे तब जिला प्रशासन उसके लिए ढाल बनकर खड़ा हुआ। बंजारावाला क्षेत्र की एक लाचार विधवा मां विजय लक्ष्मी पंवार ने हिम्मत जुटाकर प्रशासन से गुहार लगाई कि उसके ही बेटे नशे में उसे पीटतें है, पैसे मांगते है और जान से मारने की धमकी देते है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने गोपनीय जांच कराई। पड़ोसियों और जनप्रतिनिधियों की बातों ने उस मां के दर्द की पुष्टि की। प्रशासन ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की तो बेटों को पहली बार अपनी मां के प्रति जिम्मेदारी एवं कर्तव्यों का एहसास हुआ। न्यायालय में दोनों बेटों ने मां से माफी मांगी, नशा छोड़ने और हिंसा न करने का शपथ पत्र दिया। कानून का डर और मां की चुप पीड़ा दोनों ने मिलकर बेटे को झकझोर दिया। विधवा मां के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से दोंनो पुत्रों को अपने कर्तव्यों का बोध हुआ। गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत वाद दर्ज होने के बाद दोनों बेटों ने न्यायालय में शपथ पत्र देकर नशा छोड़ने और मां के साथ दुर्व्यवहार न करने का वचन दिया। जिला प्रशासन की चेतावनी और कानूनी शिकंजे के बाद दोंनो बेटों के व्यवहार में सुधार को देखते हुए न्यायालय ने आगे की कार्रवाई समाप्त की। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट किया कि महिलाओं, विधवाओं व निर्बल वर्ग के उत्पीड़न पर ट्टजीरो टॉलरेंस’ की नीति लागू है और भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
January 20, 2026जांच शुरू, राजनीतिक हल्कों मेंं हलचल कर्नाटक। डीजीपी रैंक के सीनियर आईपीएस अफसर का एक अश्लील वीडियों सामने आने से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गयी है। हालांकि कर्नाटक सरकार द्वारा मामले की जांच के आदेश दे दिये गये है। वहीं आईपीएस आफिसर इसे फेंक वीडियो बता रहे है।बता दें कि डीजीपी रैंक के सीनियर आईपीएस अफसर रामचंद्र राव का एक अश्लील वीडियो सामने आया है। ये वीडियो कल रात से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कर्नाटक की राजनीति और अफसरशाही में हलचल मच गई है। दरअसल, सामने आए वीडियो में आईपीएस रामचंद्र राव कथित तौर पर अपने कार्यालय में तीन अलग—अलग महिलाओं के साथ अश्लील आपत्तिजनक हरकत करते नजर आ रहे हैं।वीडियो सामने आने के बाद हो रही किरकिरी के बीच कर्नाटक सरकार ने आईपीएस रामचंद्र राव पर बड़ा एक्शन भी लिया है। रामचंद्र राव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और वीडियो के संबंध में जांच भी बैठा दी गई है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और वीडियो की प्रामाणिकता व सच्चाई सामने आने के बाद जरूरी और अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इधर अश्लील वीडियो सामने आने के बाद आईपीएस रामचंद्र राव का कहना है कि उनका फर्जी वीडियो बनाया गया है।
January 20, 2026देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि जिन प्रोजेक्ट्स में थर्ड पार्टी मूल्यांकन का प्राविधान नहीं है, उनमें तत्काल प्रावधान किया जाए।आज यहां मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में पूंजीगत व्यय, सीएसएस योजनाएं, ईएपी योजनाएं, नाबार्ड योजनाएं, एसएएससीआई, एसएनए स्पर्श एवं विभागों की व्यय योजनाओं के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने पूंजीगत व्यय, सीएसएस, ईएपी एवं नाबार्ड पोषित योजनाओं के प्रस्तावों को समय पर भेजे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने रीइंबर्शमेंट दावा भी समय पर किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य कर रहे विभागों को और फंड्स उपलब्ध कराए जाने चाहिए। मुख्य सचिव ने सभी परियोजनाओं को समय से पूर्ण किए जाने हेतु टाईमलाईन निर्धारित करते हुए मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने वित्त एवं नियोजन विभाग को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु इंडिपेंडेंट थर्ड पार्टी इवैल्यूएशन के लिए मजबूत मैकेनिज्म तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी तय करते हुए, जिम्मेदार के ऊपर एक्शन लिए जाना भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन प्रोजेक्ट्स में थर्ड पार्टी मूल्यांकन का प्राविधान नहीं है, उनमें तत्काल प्रावधान किया जाए। साथ ही, नियोजन विभाग द्वारा एम्पैनल्ड एजेंसियों को भी विभाग थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल के लिए तत्काल शुरू कर सकते हैं। मुख्य सचिव ने सिंचाई विभाग को प्रदेश की कुल 15 प्रतिशत सिंचित भूमि को अगले 5 साल में दोगुना करते हुए 30 प्रतिशत किए जाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने सिंचाई विभाग को अच्छे और गुणवत्तापूर्ण प्रोजेक्ट्स तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए बैराज, नहरें आदि पर काम किया जा सकता है। उन्होंने सिंचाई के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लगाए गए स्प्रिंकलर सिस्टम को प्रदेशभर में शुरू किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि जहां जहां सिंचाई तंत्र ध्वस्त हो गया है या बंद पड़ा है, उसे दुरूस्त कर शुरू किया जाए। उन्होंने लघु सिंचाई को भी अच्छे एवं गुणवत्तापूर्ण प्रस्ताव तैयार किए जाने की बात कही। मुख्य सचिव ने पेयजल विभाग को उनके द्वारा संचालित योजनाओं में जीरो कार्बन उर्त्सजन पर फोकस किए जाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने जल संस्थान और जल निगम को अपनी पेयजल योजनाओं को भी जीरो कार्बन उत्सर्जन की ओर ले जाने की दिशा में कार्य करते हुए सोलर को बैटरी से जोड़े जाने पर जोर दिया। उन्होंने क्लाईमेट चेंज फंड को भी इसके लिए प्रयोग किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को किस प्रकार से अपने प्रोजेक्ट्स में ऊर्जा स्रोत के रूप में प्रयोग करें इस दिशा में प्रस्ताव तैयार किए जाएं। उन्होंने पेयजल विभाग को उनके सभी एसटीपी प्लांट्स की 24॰7 रियल टाईम मॉनिटरिंग का मैकेनिज्म तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने जल संस्थान को 31 मार्च तक देहरादून की सभी सरकारी कॉलोनियों को वाटर मीटर से 100 प्रतिशत संतृप्त किए जाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने प्रदेश में सभी नगर निगमों को वाटर मीटर से संतृप्त किए जाने की बात भी कही। कहा कि इससे पानी की बर्बादी पर रोक लगेगी। उन्होंने जल संस्थान को पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अपने सिस्टम को मजबूत किए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि दूषित पानी की शिकायत पर सम्बन्धित अधिकारी पर कार्रवाही किया जाना भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सौंग बांध परियोजना के अन्तर्गत पेयजल घटक के अन्तर्गत डीपीआर एक सप्ताह में शासन को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एसटीपी से निकले ट्रीटेड वाटर को नॉन—ड्रिंकिंग उद्देश्यों के लिए प्रयोग किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जल संस्थान अपने एसटीपी का ट्रीटेड वाटर सिंचाई विभाग के साथ समन्वय बनाकर सिंचाई एवं अन्य नॉन ड्रिंकिंग कार्यों हेतु उपयोग करने हेतु भी प्रस्ताव तैयार करे। मुख्य सचिव ने शहरी विकास विभाग को देहरादून सहित प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में बड़े पार्क तैयार करे। उन्होंने कहा कि टिहरी को इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के रूप मे विकसित करने के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने टिहरी झील रिंग रोड परियोजना को भी शीघ्र शुरू किए जाने की बात कही। साथ ही, पर्यटन विभाग टिहरी, ऋषिकेश एवं चम्पावत में पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के प्रस्ताव तैयार करे। मुख्य सचिव ने वन विभाग को सिटी ग्रीनिंग और एक्सप्रेस—वे के प्रस्ताव एवं के साथ ही बायोफेंसिंग का मॉडल प्रोजेक्ट तैयार किए जाने की बात कही। कहा कि उन्होंने आईटी विभाग को साइंस सिटी एंड विज्ञान केंद्रों की स्थापना के साथ ही इनके संचालन और मेंटरिंग की व्यवस्था हेतु मैकेनिज्म तैयार किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, पीसीसीएफ कपिल लाल, सचिव नितेश कुमार झा, सचिन कुर्वे, दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. वी. षणमुगम, डॉ. आर. राजेश कुमार, युगल किशोर पंत, रणवीर सिंह चौहान, अपर सचित हिमांशु खुराना, श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय एवं मनमोहन मैनाली सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।