Home News Posts उत्तराखंड यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरणः असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन सस्पेंड

यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरणः असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन सस्पेंड

0
421

देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अब असिस्टेंट प्रोफेसर पर उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हे सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि असिस्टेंट प्रोफसर सुमन ने प्रश्न पत्र हल किया था। जिस पर जांच करते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने पाया कि असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन की गलत नियत से पेपर लीक में भूमिका रही है। आरोप प्रथम दृष्टया सही पाया गया है।
विदित हो कि बीते 21 सितंबर को यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र के तीन पेज लीक हुए थे। इस मामले में जहां पहले ही परीक्षा केंद्र में निगरानी के रूप में लापरवाही बरतने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट को निलंबित किया जा चुका है तो वहीं अब असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को भी निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन राजकीय महाविघालय अगरौड़ा टिहरी गढ़वाल में इतिहास की प्रोफेसर है। परीक्षा केंद्र से खालिद नाम के युवक ने प्रश्न पत्र की फोटो परीक्षा केंद्र से बाहर भेजी थी और इसके बाद यह फोटो असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को भेजी गई थी। जांच में सामने आया कि असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन ने प्रश्न पत्र हल किया था और इसका स्क्रीनशॉट प्रशासन को भेजने के बजाय बॉबी पंवार को भेजा था, ताकि यह प्रश्न पत्र वायरल हो जाए. इस मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज भी की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here