Home News Posts उत्तराखंड धर्मनगरी में एक ही रात में दो हत्याओं से मचा हड़कंप

धर्मनगरी में एक ही रात में दो हत्याओं से मचा हड़कंप

0
426

  • साले ने ली जीजा की जान, प्रसाद विक्रेता की भी पत्थरों से कूचकर हत्या

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में एक ही रात में दो हत्याओं की खबर मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक हत्या के मामले में मृतक के साले को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी हत्या प्रसाद विक्रेता की हुई है। जिसमे हत्यारों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार हत्या का पहला मामला श्यामपुर थाना क्षेत्र में घटित हुआ है। बताया जा रहा है कि चंडी बस्ती निवासी जीजा एवं साले में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर साले लठ्डू ने जीजा दुर्गेश की लाठी से पीट—पीटकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने साले को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या का दूसरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। यहां पर प्रसाद विक्रेता महेश उर्फ कल्लू निवासी टंकी के पास मायापुर की पत्थरों से कूचकूचकर अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि महेश उर्फ कल्लू का देर रात किसी ने झगड़ा हो गया था। झगड़ा करने वाले कौन थे इस बारे में पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here