Home News Posts दो नाबालिग लुटेरों को भेजा बाल सुधार गृह

दो नाबालिग लुटेरों को भेजा बाल सुधार गृह

0
172

नैनीताल। बुजुर्ग से मोबाइल व हजारों की लूट मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो नाबालिग लुटेरों को संरक्षण मे ले लिया है। जिनके पास से लूटा गया मोबाइल व नगदी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज भगवान सिंह नगदली पुत्र पान सिंह नगदली निवासी निशांत विहार हल्द्वानी ने थाना हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया गया था कि जब वह मटर गली अपने प्रतिष्ठान से अपने घर मुखानी को जा रहे थे तो जब वह समय करीब दो बजे के आसपास आनंद बाग डीआईजी कैंप रोड के पास से गुजर रहे थे तो सुनसान जगह का फायदा उठाकर दो युवक आए और उन्होंने जबरदस्ती करते हुए मुझ बुजुर्ग से मोबाइल फोन और 5000 रुपए लूट लिए और भाग गए। मामले में पुलिस ने त्वरित मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गयी। लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस को देर रात सूचना मिली कि उक्त लूट में शामिल दोनो लुटेरे योगा पार्क के समीप देखे गये है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताये गये स्थान योगा पार्क के समीप दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से लूटा गया मोबाइल और 21 सौ रुपयों की नगदी भी बरामद हुई है। पकड़े जाने के उपरांत उक्त लड़के (विधि विवादित किशोर) निवासी हल्द्वानी ज्ञात हुआ। जिन्हें विधि के अनुसार कार्यवाही कर जुवेनाइल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टी सी ने आम जनता से यह भी अपील की है कि अपने बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की जरूरत है ताकि नाबालिग बच्चे अनायास किसी बड़े अपराध की जद में आकर आपराधिक गतिविधि में लिप्त होने से बच सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here