Home News Posts उत्तराखंड पैर फिसलने से दो नाबालिग सगे भाई गंगा में डूबे

पैर फिसलने से दो नाबालिग सगे भाई गंगा में डूबे

0
647

पौड़ी। गंगा नदी किनारे खेलने गये दो सगे भाई पैर फिसलने से गंगा में डूब गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया जो आज भी जारी है।
जानकारी के अनुसार बीते शाम थाना देवप्रयाग को सूचना मिली कि धनेश्वर मन्दिर देवप्रयाग के नीचे नदी किनारे 4 बच्चे खेलने के लिए गए थे, जिसमें से दो बच्चे घर वापस आ गए, जिनके द्वारा बताया गया कि हमारे साथ गए दो लड़के आदेश पुत्र हीरालाल (उम्र 12 वर्ष) व अभिषेक पुत्र हीरालाल (उम्र 8 वर्ष) निवासी ग्राम पुंडल देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल जो कि नदी के पास खेल रहे थे खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में गिर गया जिसको बचाने के लिए उसका बड़ा भाई आदेश नदी में कूद गया। ’जब वह दोनों नदी में काफी आगे निकल गए तो हम वहाँ से डर कर भाग गए। इसके पश्चात उन दोनों का पता नहीं चल पाया।
सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुये पुलिस उपाधीक्षक सर्किल श्रीनगर को मय पुलिस एवं एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुँचने एवं त्वरित कार्यवाही कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुये बच्चों की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्गत दिशा निर्देशों के क्रम मे पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में जनपद की थाना देवप्रयाग पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम रात्रि से लगातार बच्चों का रेस्क्यू कर रही है जो आज भी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here