रूद्रपुर। छात्र संघ चुनाव की नामांकन प्रव्रिQया के दौरान दो छात्र गुटों में टकराव होने से वहां पर अफरा तफरी मच गयी। वहीं छात्रों के गुटों ने एक दूसरे पर गोली चलाने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने कॉलेज परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविघालय में छात्र संघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान छात्र नेताओं के दो गुट भिड़ गये। इस दौरान दोनों गुटों ने एक दूसरे पर फायरिग करने का भी आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को अलग थलग किया और कुछ वाहन भी कब्जे में लिये। घटनाव्रQम के अनुसार सरदार भगवान सिंह स्नातकोत्तर महाविघालय में नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी। छात्र संघ अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे रजत बिष्ट और नागेन्द्र गंगवार के समर्थक छात्र बड़ी संख्या में कालेज के गेट पर खडे हुए थे। इसी बीच किसी बात को लेकर अचानक छात्रों के दो गुट विवाद हो गया और दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। आरोप है कि मारपीट और हंगामे के बीच एक पक्ष ने पिस्टल से फायर कर दिये। जिससे मौके पर हड़कम्प मच गया। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और दोनों गुटों को अलग किया। जिसके बाद कालेज परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से साफ कह दिया कि माहौल बिगडाने के कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस बल ने कॉलेज परिसर में लावारिस खडे वाहनों को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मारपीट के मामले में कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया जिससे विवाद करने वालों की पहचान हो सके। पुलिस अधिकारियों ने छात्र गुटों को साफ चेतावनी दी कि कॉलेज परिसर में माहौल बिगाडने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा और विधिक कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी।




