Home News Posts उत्तराखंड दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

0
282


फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड व बांग्लादेशी आईडी बरामद

देहरादून। फर्जी कागजातों के दम पर राजधानी दून में निवास कर रही दो बांग्लादेशी महिलाओ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों मेंं से एक ने भूमि शर्मा के नाम पर अपनी आईडी बनाकर दून में विवाह भी कर लिए था।
जानकारी के अनुसार इन दिनों पुलिस ने सम्पूर्ण राज्य मेंं आप्रेशन कालनेमि चलाकर फर्जी रूप में रह रहे लोगों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। इस क्रम में बीेते रोज कोतवाली पटेलनगर पुलिस को क्षेत्र के अलग—अलग स्थानों पर 2 बांग्लादेशी महिलाओं के अवैध रूप से रहने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए देहराखास पटेलगनर क्षेत्र से 1 महिला भूमि शर्मा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपना असली नाम बबली खातून पत्नी मो. मुनजु बताया गया, जिसके कब्जे से पुलिस को भूमि शर्मा के नाम के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड , वोटर आई.डी. व अन्य फर्जी भारतीय दस्तावेज व बबली बेगम के नाम से एक बाग्लादेशी आईडी प्राप्त हुई।
इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा कारगी रोड कालिंदा विहार फेज 2 थाना पटेलनगर से 1 अन्य महिला को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम बॉबी खातून पुत्री मो. ब्लूमिया पत्नी मो. रूबेल निवासी हाजी गरीपालशा बोगुरा सदर जिला बोगुरा बांग्लादेश उम्र 41 वर्ष बताया, जिसके पास से पुलिस टीम को उसके बांग्लादेशी पहचान पत्र की छायाप्रति प्राप्त हुई। जिसे बांग्लादेश डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में बबली खातून उर्फ भूमि शर्मा द्वारा बताया गया कि कोविड के दौरान वह अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी, जहाँ अलग—अलग स्थानों पर रहने के बाद वह वर्ष 2021 में देहरादून आ गई तथा वर्ष 2022 में उसने देहरादून निवासी एक व्यक्ति से नाम पता बदलकर विवाह कर लिया तथा देहरादून में ही अलग—अलग स्थानों पर किराए के मकान में रहने लगे। इस दौरान उसके द्वारा अपने अन्य परिचितों के माध्यम से भूमि शर्मा के नाम से फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवा लिए। फर्जी दस्तावेज बनाने में आरोपी महिला की सहायता करने वाले व्यक्तियों के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here