देहरादून। प्रेमनगर में युवक पर फायरिंग करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद कर लिये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मानस यादव पुत्र वीर सिंह यादव, निवासी अल्वर राजस्थान, हाल निवासी पॉवर एंड बैकिंग सोसाइटी पौंधा, थाना प्रेमनगर द्वारा थाना प्रेमनगर पर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह यूपीईएस कॉलेज में बीए एलएलबी का छात्र है तथा पॉवर एंड बैकिंग सोसाइटी पौंधा में किराये के फ्लैट में रहता है। 24—25 मार्च 2025 की देर रात्री वह अपने दोस्तों के साथ अपने फ्लैट की बालकनी पर खडा था, इस दौरान अलग—अलग गाडियों में आये कृष पंवार, सूर्याशं चावला, मनस्वी पंडित, हरिवशं तथा 04—05 अन्य युवकों द्वारा उनके फ्लैट के पास गाडियों से उतरकर उनके साथ गाली—गलौच करते हुए उन्हें जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी तथा फ्लैट के पास खडी उनकी गाडी को क्षतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गये।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु कडे दिशा—निर्देश निर्गत करते हुए थाना प्रेमनगर पर अलग—अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व उसके आस—पास आने जाने वाले मार्गाे पर लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए आरोपियो के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही प्रकाश में आये आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु उनके सभी संभावित स्थानों पर दबिश देते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर घटना में शामिल मनस्वी फारसी उर्फ शिबू पंडित तथा हरिवंश मगलूरिया पुत्र मनोज गुप्ता को देर रात्री कण्डोली से बिदोली की तरफ जाने वाले मार्ग से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से पुलिस टीम को घटना में प्रयुक्त देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में हरिवंश मगलूरिया द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से कठूवा जम्मू का रहने वाला है तथा वर्तमान में यूपीईएस कॉलेज में बी—कॉम आर्नस, द्वितीय वर्ष का छात्र है। पूर्व में मानस यादव का उसके दोस्त कृष पंवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था तथा मानस यादव व उसके साथियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी तथा उसे व उसके साथियों को जान से मारने की धमकी दी गई थी, इसी विवाद के चलते देर रात्री मानस यादव को सबक सिखाने के लिये वह अपने साथी कृष पंवार व अन्य लोगो के साथ अलग—अलग वाहनों से मानस यादव के फ्लैट पर पहुंचे, इस दौरान मानस अपने अन्य साथियों के साथ फ्लैट की बालकनी पर खडा था, जिसे देखकर उनके द्वारा उस पर फायर कर दिया तथा सडक किनारे खडी उसकी काले रंग की र्स्काेपियों पर फायरिंग व तोडफोड कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।




