Home News Posts उत्तराखंड युवक से मारपीट व लूट मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

युवक से मारपीट व लूट मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

0
32

देहरादून। सार्वजनिक स्थान पर युवक के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूर्व में हुए विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया था।
जानकारी के अनुसार बीती रोज अंकज पुत्र लाल सिंह निवासी देव ऋषि एनक्लेव देहराखास पटेल नगर देहरादून के द्वारा कोतवाली पटेल नगर पर तहरीर देकर बताया गया था कि 7 अक्टूबर को प्रज्जवल, आदित्य गर्ग, आयुष पंडित, तुषार एवं 15—20 अन्य लड़कों के द्वारा उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी गयी, इस दौरान आरोपियों द्वारा उसकी चांदी की चैन व 8000 रूपये भी छीन लिये। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद घटना में शामिल 2 आरोपियों आदित्य व प्रज्जवल को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here