नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाले तीन दुष्कर्मी गिरफ्तार

0
199

पिथौरागढ़। नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाले तीन दुष्कर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज गंगोलीहाट निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना गंगोलीहाट आकर सूचना दी गयी कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि उक्त अपराध में लिप्त लोग क्षेत्र में देखे गये है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने फरार चल रहे विनोद सिंह खाती पुत्र जमन सिंह खाती निवासी मल्ला गर्खा थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़, राहुल सिंह उर्फ चंचल सिंह पुत्र महेश सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह निवासी बिगराबाग खटीमा थाना खटीमा जनपद उधमसिंहनगर व गोपाल सिंह पुत्र स्व. बसन्त सिंह निवासी थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here