Home News Posts उत्तराखंड सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, दो घायल

सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, दो घायल

0
697

पौड़ी। सड़क दुर्घटना में आज सुबह डम्पर व ट्रक की टक्कर हो जाने से पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को अस्पताल पहंुचाया। जहंा चिकित्सकों द्वारा तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दो लोगों का उपचार जारी है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है, जिसके प्रयास जारी है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला पौड़ी जनपद के कोटद्वार क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार यहंा बीईएल रोड पर आज सुबह एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हों गई जबकि 2 लोग घायल हों गए। बताया जा रहा है कि बीईएल रोड पर ओवर लोडेड एक डम्फर नें सड़क पर खड़े एक ट्रक कों पीछे से टक्कर मार दी। दरअसल, सड़क पर खराब इस ट्रक कों पीछे से कुछ मुजदूर धक्का मार रहें थे कि इसी दौरान पीछे से आ रहें डम्फर नें उसे टक्कर मार दी, जिससे पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी लोगों को 108 सेवा से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है जांच की जा रही है। वहीं अन्य दो घायलों का उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here