देहरादून। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक कार के खाई में गिर जाने से जहंा तीन लोगों की मौत हो गयी वहीं तीन लोेग गम्ॅभीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया और घायलों व मृतको को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना त्यूणी पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि छुमरा से त्यूणी आने वाली एक ऑल्टो कार रायगी मंदिर के पास सड़क से करीब 100 मी नीचे गिर गई है। सूचना पर थाने से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुचा तो पाया कि एक आल्टो कार मुख्य सडक से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू आपरेशन चलाते हुए कार सवार 6 व्यक्तियों को कार से बाहर निकाल कर तत्काल उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय पंहुचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा 3 घायलों को मृत घोषित किया गया। शेष अन्य 3 घायलों को प्रार्थमिक उपचार के उपरान्त हायर सेंटर रेफर किया गया। मृतकों के पचांयतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। प्रथम दृष्टया कार चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटना का घटित होना प्रतीत हुआ, दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं मृतको के नाम सौरांश पुत्र उमेश निवासी ग्राम मेघाटू थाना त्यूणी, अनीता पत्नी उमेश निवासी ग्राम मेघाटू थाना त्यूणी व सूरत राम जोशी पुत्र टांगरू निवासी ग्राम मुंदोल थाना त्यूणी बताये जा रहे है। वहीं घायलो में इतिका पुत्री सहजराम निवासी ग्राम मुन्दोल थाना त्यूणी देहरादून, मनीष नौटियाल पुत्र बारूदत्त ग्राम डगोली थाना मोरी उत्तरकाशी व जयेन्द्र पुत्र पातीराम निवासी ग्राम चिल्हड़ तहसील त्यूणी देहरादून शामिल है।



