Home News Posts दशहरा पर ‘जिगरा’ की कमाई में तेजी?

दशहरा पर ‘जिगरा’ की कमाई में तेजी?

0
481


मुंबई। आलिया भट्ट की जिगरा इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक थी। फिल्म के ट्रेलर के बाद से फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। फिल्म की पूरी टीम ने जमकर प्रमोशन किया था जिसके कारण फिल्म का खासा बज देखने को मिला था। फाइनली 11 अक्टूबर को जिगरा थिएटर में पहुंच गई है। ‘जिगरा’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें आलिया भट्ट का एक नया अवतार देखने को मिल रहा है। ‘जिगरा’ के ट्रेलर जितने ग्रैंज तरीके से सामने आया था लोग उम्मीद लगा रहे थे कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। पर जिगरा का ओपनिंग डे पर ज्यादा दर्शक नहीं मिले। शुरुआती कमाई के आकड़ों की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जिगरा’ ने रिलीज के पहले दिन 4.25 करोड़ की कमाई की है। हालांकि इनमें बदलाव हो सकता हैं।
‘जिगरा’ रिलीज के पहले दिन उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन करने से चूक गई। हालांकि मेकर्स उम्मीद लगा रहे हैं कि फिल्म को दशहरा की छुट्टी का फायदा मिल सकता है और इसकी कमाई में बढ़ोतरी आ सकती है। फिल्म के कलेक्शन में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी कि फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ भी आड़े आई है। इसके चलते भी ‘जिगरा’ की पहले दिन की कमाई कम हुई है। बता दें कि जिगरा में आलिया ने बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर दोनों काम किए हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी बहन का किरदार निभाया जो अपने भाई की बहन होने के नाते वो वो सब करने के लिए तैयार है जिससे वो अपने भाई को प्रोटेक्ट कर सके। फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here