Home News Posts उत्तराखंड तीन कारों की भिडंत में मां—बेटी सहित तीन की मौत, पांच घायल

तीन कारों की भिडंत में मां—बेटी सहित तीन की मौत, पांच घायल

0
745

देहरादून। तीन कारों की आपसी भिडंत में मां—बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः थाना डोईवाला को सूचना प्राप्त हुई कि कुँआवाला क्षेत्र में दड़ेश्वर मन्दिर से पहले कुछ वाहन आपस में टकरा कर दुर्घनाग्रस्त हो गये है, जिसमें वाहन सवार व्यक्तियों को गम्भीर चोटे आयी है, उक्त सूचना पर थाना डोईवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा राहत एंव बचाव कार्य प्रारम्भ किया। मौके से पुलिस द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा 3 घायलो कोे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के सम्बंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि समय सुबह छह बजे डोईवाला की तरफ से आ रही इको स्पोटर्स कार असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ देहरादून से डोईवाला की ओर जा रहे 2 वाहनो मारूती इको वाहन तथा आल्टो 800 कार से टकरा गई। दुर्घटना के कारणो की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान गौरव कन्वासी पुत्र खुशाल सिंह निवासी नागपुर पटटी दुर्गा धार, जिला रूद्रप्रयाग, भुवनेश्वरी देवी पत्नी महादेव पुरोहित, निवासी ग्राम कुहेली, पोस्ट कुरूक्षण, जिला रूद्रप्रयाग, गौरी पुत्री महादेव पुरोहित, निवासी उपरोक्त पांच वर्ष के रूप में हुई जबकि घायलों में जसमती देवी पत्नी चन्द्रसिंह नेगी, निवासी बालावाला, देहरादून, दिव्यांश नेगी पुत्र रविन्द्र नेगी, निवासी, बालावाला, मनोज पुत्र शिवराज सिंह, निवासी सेलाकुई, देहरादून, बुद्विराम पुत्र केवल राम निवासी तिलवाडा, रूद्रप्रयाग, आमिर पुत्र अजहर अली, निवासी प्रेमनगर के रूप में हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here