Home News Posts उत्तराखंड साइबर ठगी में तीन गिरफ्तार

साइबर ठगी में तीन गिरफ्तार

0
279
  • पीड़ित भी निकला आरोपी, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

हरिद्वार। साइबर ठगी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पीड़ित भी आरोपी है जबकि मास्टरमांइड की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बीती 28 अगस्त को सुरेन्द्र पुत्र सुमन निवासी शिवधाम कॉलोनी द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा उनके फोन पर नोटिफिकेशन भेजकर फर्जी पीडीएफ डाउनलोड कर पटेल नगर थाना देहरादून में उनको सड़क दुर्घटना में मुकदमे में वारंट जारी होने का डर दिखाकर धोखाधड़ी से 30 हजार रूपये ट्रांसफर करवा लिये गये है। पुलिस ने जब होल्ड किए खाताधारकों से पूछताछ की तो पता चला कि उनके खाते में आई 5000—5000 की धनराशि उक्त खाताधारकों द्वारा नहीं निकाली गई बल्कि पीड़ित से फोन पर संपर्क कर पैसे वापस करने की वात की गई व खाते में पैसे आने की ऑनलाइन/ऑफलाइन शिकायत भी दर्ज कराई गई। जंाच मेंं सामने आया कि पीड़ित कृष्णकांत का अच्छा परिचित है व पीड़ित द्वारा जिनके खिलाफ आरोप लगाए हैं उनके साथ कृष्णकांत द्वारा धोखाधड़ी की गई थी। जिसमें उक्त व्यक्तियों द्वारा कृष्णकांत के खिलाफ विभिन्न थानों में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज कराये गये थे। सुरेन्द्र से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया वह वर्ष 2022 में दुष्कर्म के मामले में सिडकुल थाने से जेल गया जहाँ उसकी मुलाकात कृष्णकांत के साथ हुई। कृष्णकांत ने ही जमानत कराने में सुरेन्द्र की मदद की थी। कृष्णकांत ने सुरेन्द्र को बताया कि जुरेश, आरजू, शेखर, रविना, राजू योगेश व किशन महात्यागी ने उसके व उसके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज करवा रखे हैं मुझे इन सभी से बदला लेना है सभी को किसी फर्जी मामले में लपेटकर जेल भिजवाना है। कृष्णकांत ने सुरेंद्र को 5 लाख रुपए का लालच देकर अपने भाई डेविड व अपने साले राहुल के साथ मिलकर उपरोक्त व्यक्तियों को साइबर फ्रॉड के मामले में फंसा कर जेल भिजवाने का प्लान बनाया। जिसपर आरोपियों ने प्लान के तहत फर्जी वारंट तैयार कर सुरेन्द्र के खाते से उपरोक्त व्यक्तियों के खाते में 5000—5000 की धनराशि डाल कर उनके खिलाफ साइबर फ्रॉड का मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने सुरेंद्र पुत्र सुमन निवासी सताव आशिक थाना गुरुबक्शगज जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी शिवधाम कॉलोनी गली नंबर 2 सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, डेविड पुत्र विनोद निवासी ग्राम नारसन खुर्द कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार व राहुल पुत्र पवन निवासी ग्राम सुगरासा थाना पथरी जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here