नैनीताल। बाइक चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से चुरायी गयी बाइक बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती 11 दिसम्बर को मनोज चन्द्र पुत्र विघा सागर निवासी भवानीगंज रामनगर द्वारा कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी बाइक अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी गयी। चोर की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा बीती रात एक सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को रामनगर भवानीगंज में निगम के खाली मैदान से हिरासत में लिया गया। जिसने पूछताछ में अपना नाम आशू पुत्र श्याम सिंह निवासी छतरी चौराहा भवानीगंज रामनगर नैनीताल बताया। जिसकी निशानदेही पर चुरायी गयी बाइक बरामद की गयी है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।




