Home News Posts उत्तराखंड कांवड़ियों के भेष में कर रहे थे शराब का कारोबार,जखीरा बरामद

कांवड़ियों के भेष में कर रहे थे शराब का कारोबार,जखीरा बरामद

0
444

हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान पुलिस, पीएसी व आरपीएफ ने बड़ी कार्यवाही करते हुए हर की पैड़ी क्षेत्र की एक धर्मशाला से भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद करते हुए दो लोगों का गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में से एक ने कावड़ियों का भेष धर रखा था। बरामद शराब का जखीरा हरिद्वार के एक बड़े शराब माफिया का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कावड़ मेले के बीच हर की पैड़ी क्षेत्र से अवैध शराब का जखीरा मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस, पीएसी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। पकड़ा गया माल हरिद्वार के जाने—माने शराब माफिया का बताया जा रहा है। जिसके दो गुर्गे भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। जिसमें एक आरोपी ने कांवड़िये का वेश धारण किया हुआ था। माना जा रहा है कि कावड़ियों की भीड़ का फायदा उठाते हुए अवैध शराब का भंडारण किया गया था। जिसे मेले के दौरान ही आम दिनों से ज्यादा कीमत पर बेचा जाना था।
हर की पैड़ी क्षेत्र में यह धंधा गंगाराम की हवेली नामक धर्मशाला में चल रहा था। धर्मशाला के भीतर अवैध शराब छिपा कर रखी गई थी। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम विक्रम गिरी और सोनू बताए हैं। सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने शराब का जखीरा प्रमोद बिहारी नामक व्यक्ति का बताया है। कार्रवाई में कावड़ मेला ड्यूटी में तैनात एटीसी, पीएसी व आरपीएफ के अलावा हरकी पैड़ी पुलिस चौकी की टीम भी शामिल रही। रात में हुई इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मचा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here