Home News Posts उत्तराखंड लारेंस विश्नोई गैंग के नाम से मांगी थी 30 लाख की रंगदारी,...

लारेंस विश्नोई गैंग के नाम से मांगी थी 30 लाख की रंगदारी, गिरफ्तार

0
355
  • विदेश से आई धमकी भरी कॉल पर पुलिस का कड़ा एक्शन

हरिद्वार। विदेश से धमकी भरे काल के जरिए लारेंस विश्नोई गैंग के नाम से 30 लाख रूपये की रंगदारी मांगने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बीते 30 अक्टूबर को थाना पिरान कलियर में रवि कुमार पुत्र रविंद्र कुमार निवासी ग्राम धनौरी थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार ने तहरीर देकर बताया गया था कि उनके मोबाइल पर विदेश से धमकी भरे कॉल लारेंस विश्नोई गैंग के नाम से आ रहे है और उनसे 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगी जा रही है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच में जुटी पिरान कलियर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम को पता चला कि प्रकाश में आए मोबाइल नंबर का संबंध ग्राम किलोई थाना सदर जिला रोहतक हरियाणा से है। अधिक पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि अजय हुड्डा जो आर्मेनिया में नौकरी करने गया है उसको उसके साथी आशीष सैनी निवासी मूलदासपुर माजरा थाना बहादराबाद द्वारा पीड़ित व पीड़ित के भाई का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए थे, जिसपर अजय हुड्डा ने आर्मेनिया से धमकी भरी कॉल की थी। जिसपर पुलिस टीम द्वारा आरोपी आशीष सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अजय हुड्डा अभी फरार है और उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here