Home News Posts कार चालक पर हमला करने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार

कार चालक पर हमला करने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार

0
348

टिहरी। कार चालक पर हमला करने वाले ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतेश्वरी देवी निवासी ग्राम बिडाकोट, थाना हिंडोला खाल, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना देवप्रयाग पर एक तहरीर दी गई, जिसमें उन्होंने बताया कि रात्रि में उनके पुत्र अंकित चौहान अपनी कार से देहरादून से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मेहड़ गांव के पास ट्रक चालक देवेन्द्र लाल पुत्र गुन्दर निवासी ग्राम मेहड़, थाना देवप्रयाग, उसके साथी बिमल किशोर पुत्र विक्रम लाल तथा दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके पुत्र के साथ गाली—गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। हमले के दौरान देवेन्द्र लाल ने लोहे की रोड से अंकित चौहान के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं एवं उनकी कार को भी क्षति पहुँची। इस संबंध में प्रस्तुत तहरीर के आधार पर थाना देवप्रयाग पर मुकदमा दर्ज किया गया।द घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देवप्रयाग के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई सघन तलाशी एवं सुरागरसी के परिणामस्वरूप आज प्रातः देवेन्द्र लाल पुत्र गुन्दर निवासी ग्राम मेहड़, थाना देवप्रयाग, को देवप्रयाग—हिंडोला खाल रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रोड बरामद की गई। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here