अभिनेत्री के मामा की सम्पत्ति पर कब्जा करने वाला गिरफ्तार

0
219

देहरादून। अभिनेत्री अमृता सिंह के मामा के फर्जी हस्ताक्षर कर सम्पत्ति पर कब्जा करने वाले दस हजार के ईनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
आज यहां इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल ने बताया कि अभिनेत्री अमृता सिंह की मौसी श्रीमती ताहिरा एस बिम्बेट ने मार्च 2022 को क्लेमनटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके भाई मधूसूदन बिम्बेट की 2019 को मृत्यु हो गयी थी। जिनकी मृत्यु के पश्चात भूमाफिया राजेन्द्र सिंह निवासी सहारनपुर द्वारा उनकी पैतृक सम्पत्ति पर कब्जा करने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर एक फर्जी वसीयत बनायी गयी और उनके मृतक भाई की समस्त सम्पत्ति का वारिस खुद को बताया है जिसे वसीयत प्रमाणित करने वाले अधिवक्ता के द्वारा उनके फर्जी हस्ताक्षर कर बनाया जाना बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर राजेन्द्र सिंह, मौहम्मद साजिद पुत्र मौहम्मद हारून निवासी महबूब कालोनी ब्राहमणवाला, सचिन कुमार पुत्र ब्रहमपाल निवासी सहारनपुर, नाथीराम पुत्र सुक्खन निवासी रविदास मन्दिर मौहल्ला तेलपुरा शेखपुरा सहारनपुर तथा अन्य के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर राजेन्द्र सिंह, मौहम्मद साजिद को जून 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तथा सचिन जिसपर दस हजार का ईनाम घोषित था उसको पांच जनवरी 2023 को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में फरार चल रहे दस हजार के ईनामी नाथीराम को पुलिस ने आज सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here