Home News Posts उत्तराखंड टैक्सी चालक की हत्या करके सवारी हुई फरार, जंगल में मिला शव

टैक्सी चालक की हत्या करके सवारी हुई फरार, जंगल में मिला शव

0
565

हरिद्वार। ऑनलाइन टैक्सी बुक होने के बाद सवारी लेकर दिल्ली से हरिद्वार आए चालक का शव मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थीथौला गांव के जंगल में पड़ा मिला। माना जा रहा है कि टैक्सी बुक कराने वाले ही हत्याारोपी है जो चालक की हत्या करके फरार हो गए हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र राम नरेश निवासी ग्राम कदोरा हरदोई ने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार दिल्ली उबेर कंपनी में लगाई हुई है। बीती शाम किसी के द्वारा कार की ऑनलाइन बुकिंग दिल्ली से हरिद्वार के लिए करायी गई थी। वह सवारी लेकर दिल्ली से हरिद्वार के लिए निकला लेकिन आज सुबह मंगलौर पुलिस को किसी ने सूचना दी कि एक युवक का लहुलुहान शव थीथौला गांव के जंगल में पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास से एक मोबाइल और रस्सी बरामद हुई। मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त की गई और परिजनों को सूचना देने के साथ शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। माना जा रहा है आरोपी वारदात को अंजाम देने के साथ ही कार को लेकर फरार हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर आने पर करवाई अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here