Home News Posts उत्तराखंड साधु का हत्यारा गिरफ्तार!

साधु का हत्यारा गिरफ्तार!

0
12

हरिद्वार। साधु की डंडे—पत्थर से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की यह वारदात रात को सोने की जगह को लेकर अंजाम दी गयी थी। मृतक साधु अज्ञात है जिसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।
जानकारी के अनुसार कल एक व्यक्ति द्वारा चौकी रोडीबेलवाला में सूचना दी गयी कि दीनदयाल पार्किंग के अण्डर पास के ऊपर दोनो हाईवे के बीच पीपल पेड के पास एक बाबा काफी समय से निवास करता है। रात उसके साथ एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने मारपीट के दौरान डन्डे व पत्थर से गम्भीर चोट मार रखी है। सूचना पर चौकी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची तो मोके पर एक बाबा नाम पता अज्ञात पुरुष उम्र करीब 40—45 वर्ष के सिर व माथे पर काफी गम्भीर चोट लगी थी। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल हरिद्वार ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीमों द्वारा डिजिटल एवं मैनुअल पुलिसिंग की मदद से घटना से जुड़े तथ्य जुटाए तथा सूचनाकर्ता द्वारा बताये गये हुलिये के अनुसार हत्यारोपी की तलाश के लिए संभावित स्थलों पर तलाशी अभियान शुरु किया। पूछताछ में श्रद्धालुओ एवं यात्रियो ने बताया कि हुलिया से मिलता जुलता व्यक्ति थोडी देर पहले गंगा सभा की अस्थायी पार्किंग की तरफ जाते हुये देखा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर देखा तो वहंा पार्किंग के अन्दर एक पेड के नीचे एक व्यक्ति सोता हुआ दिखाया दिया। उठाने पर उक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर सकपका गया और रोते हुए माफी मांगने लगा। व्यक्ति ने अपना नाम दीपक थापा बताते हुए जानकारी दी कि वह कुछ दिन पहले चण्डीगढ से हरिद्वार आया था और रहने का कोई ठिकाना न होने पर पार्किंग में ही सो रहा था। कुछ दिन पहले सोने को लेकर हुए विवाद में चोट लगने पर वह बदला लेने की सोचने लगा। बीती रात वह कनखल में एक शादी का काम करने के लिये गया था जहां नशा करने के बाद वह सोने के लिये पुल के नीचे सडक पर आया जहां मारपीट करने वाले व्यक्ति ने फिर गाली—गलौच शुरु कर दी। गुस्से में दीपक ने पहले बांस के डण्डे से और फिर जब डंडा टूट गया तो पास पडे एक पत्थर से उसके मुंह पर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बहरहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here