Home News Posts उत्तराखंड रंजिश के चलते युवकों के दो गुटों में चली गोलियां!

रंजिश के चलते युवकों के दो गुटों में चली गोलियां!

0
58
  • एक युवक घायल, हायर सेंटर रैफर

हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र में बीती देर उस समय अफरा—तफरी मच गये जब रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी टकराव हो गया। घटना में एक युवक के हाथ में गोली लगी है। जिसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
यह घटना रानीपुर क्षेत्र के फांउड्रीं गेट के पास की है। यहंा बीती रात दो गुटों के बीच चली आ रही रंजिश खूनी टकराव में बदल गई। दोनों पक्षों के आमने—सामने आते ही एक गुट ने दूसरे पर फायरिंग कर दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा—तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घटना में ज्वालापुर के पीठ बाजार निवासी वासु के हाथ में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना में शामिल कुछ युवक पिल्ला गैंग से जुड़े बताए जा रहे है।
जानकारी के अनुसार पीठ बाजार और कस्साबान क्षेत्र के युवकों के बीच करीब एक सप्ताह पहले हुए झगड़े के बाद से ही दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। बीती रात करीब 11 बजे फाउंड्री गेट के पास स्थित बागगोवाली क्षेत्र में दोनों गुटों का आमना—सामना हो गया, जिसके बाद विवाद अचानक हिंसक हो उठा और गोलियां चल गईं। जिसमे वासु पुत्र सुरेंद्र निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। घटना में करीब पांच आरोपी शामिल थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here