Home News Posts उत्तराखंड आपदाग्रस्त क्षेत्रों में डीएम के दौरे का असर

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में डीएम के दौरे का असर

0
239
  • छमरोली तक छोटे वाहन आवागमन हेतु बहाल

देहरादून। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में डीएम के दौरे का असर अब देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आपदा ग्रस्त क्षेत्र में छमरोली तक छोटे वाहनों के आवागमन हेतू खोल दिया गया है।
बता दें कि बीते छह दिन पूर्व राजधानी दून में आयी आपदा के कारण कई क्षेत्रों में भारी जन धन हानि हुई है। ऐसे में जिलाधिकारी ने खुद ग्राउंड लेबल पर आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप दून का भी जिला प्रशासन चौकस हुआ और उसने त्वरित कार्यवाही करते हुए आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्य शूरू किया। जिसके परिणाम स्वरूप फुलेत में तबाही मचाने वाले भ्ौंकनी खाले पुलिया को भी मोटोरेबल हेतु बहाल किया गया है साथ ही फुलेत, छमरोली, सहित आसपास के सभी 7 गांव में विघुत सेवा बहाल की गयी है। वही मामले को हल्के में न लेते हुए खुद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजधानी दून के डीएम सविंन बंसल से कार्लीगाड, मजाडा, फुलेत में संचालिका राहत और रेस्क्यू की पल—पल की खबर ले रहे है। रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ ही राशन; आर्थिक सहायता; मुआवजा सब मौके पर ही दिया जा रहा है। वहीं जिलाधिकारी के दौरे के बाद चामासारी मसलदेवता रोड पर सरखेत से आगे घुत्तु का सेरा से धूलकोट तक विघुत आपूर्ति सुचारू की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here