Home News Posts उत्तराखंड फरार हुआ मुठभेड़ में दबोचा बदमाश

फरार हुआ मुठभेड़ में दबोचा बदमाश

0
511

हरिद्वार। दवा कारोबारी से हुई लूट की वारदात में शामिल रहा बदमाश रुड़की के सरकारी अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। आरोपी शौच का बहाना बनाकर पुलिसकर्मियों को गच्चा दे गया है। इस घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है और ें पुलिस टीमें आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने भी आरोपी के फरार होने पर खासी नाराजगी व्यक्त की है। देर रात भगवानपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नन्हेड़ा में दवा कारोबारी से हुई लूट में शामिल रहे आरोपी अंशुल पुत्र प्रवीण निवासी हरचन्दपुर थाना मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया था। पैर में गोली लगने के चलते आरोपी को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि आज सुबह आरोपी लघु शंका के लिए शौचालय में गया था ,जहां से खिड़की से कूद कर वह फरार होने में कामयाब रहा। काफी देर तक भी जब वह बाहर निकल कर नहीं आया तब सुरक्षा में तैनात कांस्टेबलों को घटनाक्रम की जानकारी हुई। आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस के होश फाख्ता हो गए। पुलिस के आला अफसर रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचे। एसएसपी के निर्देश पर आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here