Home News Posts उत्तराखंड बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे

0
110


रुद्रप्रयाग। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज शिवभक्तों के लिए एक अत्यंत शुभ समाचार सामने आया है। उत्तराखंड के चारधामों में से एक बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय की विधिवत घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे वृष लग्न में बाबा केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ हेतू खोले जाएंगे।
यह घोषणा बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में धार्मिक परंपराओं और वैदिक विधि—विधान के साथ की गई। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हुई इस घोषणा से श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का संचार देखने को मिला। महाशिवरात्रि के अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूरे मंदिर परिसर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और दिव्य बन गया। हर ओर “हर—हर महादेव” के जयकारे गूंजते रहे।
केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी निभा रहे टी. गंगाधर लिंग ने कपाट खुलने की तिथि और समय की घोषणा की। इस ऐतिहासिक और शुभ क्षण के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here