Home News Posts उत्तराखंड हैवान पिता ने मासूम को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

हैवान पिता ने मासूम को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

0
465

उधमसिंहनगर। हैवान बाप ने अपने मासूम बेटे को लोहे की रॉड से मारकर मौत के घाट उतार दिया। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घर के अन्दर गड्ढे में दफनाते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला उधम सिंह नगर के बाजपुर स्थित सुल्तानपुर पटृी का है। जानकारी के अनुसार यहंा एक पिता ने अपने बेटे को लोहे की रॉड से वार कर जान से मार डाला। नौ वर्षीय मृतक विवेक काशीपुर आश्रम में पढ़ता था, जहां से वह अपने पिता के घर आया था। आरोपी प्रेम शंकर के तीन पुत्रों में से विवेक सबसे बड़ा था, जबकि उसके दो छोटे भाई भी काशीपुर आश्रम में ही पढ़ते हैं।
बताया जा रहा है कि प्रेम शंकर नशे का आदी है, जिसके कारण उसकी बीवी उसे छोड़कर चली गई थी। परिवार में कलह के चलते ये घटना सामने आई है। इस पूरी घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रेम शंकर ने लोहे की रोड से सर कुचलने के बाद घर में एक बड़ा गड्ढा करके उसे दफनाने की तैयारी कर ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here