Home News Posts उत्तराखंड भोले के जयकारो से गूंजी दूून नगरी

भोले के जयकारो से गूंजी दूून नगरी

0
706

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शिवरंग में रंगे भक्त

देहरादून। टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभा यात्रा में भक्त शिव रंग में रंगे दिखायी दिये वहीं भोले के जयकारों से दून नगरी गूंज उठी। शोभा यात्रा का कई जगहों पर स्वागत हुआ।
आज यहां प्रातः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवाजी धर्मशाला पहुंचकर टपेकश्वर महादेव की शोभायात्रा को दीप प्रज्जवलित किया इस दौरान टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी व महंत दिगम्बर गिरी ने पूजा अर्चना के साथ शोभा यात्रा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विधायक खजान दास, टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष गोपाल कुमार गुप्ता, महासचिव महेश खंडेलवाल, अनुज गुप्ता भी उपस्थित थे।

शोभायात्रा सहारनपुर चौक पर पहुंची तो पुलिस प्रशासन ने निरंजनपुर मंडी व मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर जाने वाले यातायात को जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट कर दिया। जिसके बाद शोभायात्रा ने सहारनपुर चौक से झण्डा बाजार पहुंची जहां पर व्यापारियों ने शोभा यात्रा को भव्य स्वागत किया। शोभा यात्रा झण्डा बाजार से भण्डारी चौक होते हुए हनुमान चौक से राजा रोड चौक पर पहुंची। हनुमान चौक व राजा रोड चौक पर भी शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान भक्तों ने अपने हैसियत के हिसाब से भण्डारों का आयोजन किया गया। शोभायात्रा जहां से गुजरती उसका स्वागत व शोभा यात्रा में शामिल भक्तों को शीतल जल व भोजन आदि बांटा गया। शोभा यात्रा पल्टन बाजार से होते हुए घंटाघर चौक पर पहुंची। शोभायात्रा के घंटाघर चौक पर पहुंचने पर पुलिस प्रशासन ने राजपुर रोड से आने वाले ट्रेफिक को ओरियन्ट चौक से कनक चौक की ओर भेज दिया एवं बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, तहसील चौक से घंटाघर आने वाले ट्रेेफिक को दर्शनलाल चौक से लैन्सडाउन चौक की ओर भेज दिया। शोभा यात्रा घंटाघर से चकराता रोड होते हुए बिन्दाल चौक पहुंची। बिन्दाल चौक पर शोभा यात्रा के पहुुंचने पर पुलिस ने बल्लूपुर से घंटाघर जाने वाले ट्रेफिक को बल्लूपुर चौक से आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया। शोभा यात्रा जहां से भी गुजरती वहीं का वातावरण महादेव के जयकारों से गूंजने लगता और शिव भक्त शिव रंग में रंग मस्त होकर गाते बजाते चल रहे थे। शोभा यात्रा के बिन्दाल पुल से कैण्ट दून स्कूल चौक होते हुए गढी कैण्ट बाजार पहुंची जहां पर व्यापार मंडल ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। जिसके बाद शोभा यात्रा टपकेश्वर महादेव मंदिर पहंुंच गयी जहां पर शोभा यात्रा को विधि विधान से समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here