मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंच गांववासी व बलूनी का कुशलक्षेम जानी

0
370

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व मंत्री गांववासी व सुशीला बलूनी का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन अस्पताल में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी की कुशलक्षेम जानने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर मोहन सिंह गांववासी से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ आंदोलनकारी तथा उत्तराखण्ड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा सुशीला बलूनी की कुशलक्षेम जानने के लिए हिमालय अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्रीमती सुशीला बलूनी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य से सम्बन्धी जानकारी ली तथा उनको शीघ्र स्वास्थ होने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here