Home News Posts उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित...

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

0
281

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार और संपादक रहे दिनेश जुयाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिनेश जुयाल के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और इस असीम दुःख को सहन करने के लिए धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here