Home News Posts उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं...

मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी

0
325

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान बनबसा प्रस्थान से पूर्व जनप्रतिधियों व जनता ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान बनबसा प्रस्थान से पूर्व अपने लोहिया हेड स्थित कैंप कार्यालय पहुँचे, जहाँ जनप्रतिनिधियों व जनता ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अपने आवास व लोहिया हेड कैम्प कार्यालय में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर परअध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर, शंकर कोरंगा, फरजाना बेगम, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि, जनता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here