Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh जेवर में बन रहे एयरपोर्ट का नाम अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’...

जेवर में बन रहे एयरपोर्ट का नाम अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ होगा

0
16


नोएडा। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद सीएम योगी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि नोएडा के जेवर में बन रहे एयरपोर्ट का नाम अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ होगा। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करने पर बधाई भी दी। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह लंबा सफर जनसेवा से जनकल्याण और लोगों की भागीदारी से उनके विश्वास को मजबूत करने की मिसाल है। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व और उनकी दूरदर्शिता का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने भी उनसे प्रेरणा लेकर शासन-प्रशासन के कामकाज में नई कार्यशैली अपनाई है। उनके मुताबिक, आज सुशासन, मजबूत कानून-व्यवस्था, आधुनिक बुनियादी ढांचे और निवेश के अनुकूल माहौल के कारण यूपी की एक अलग पहचान बन रही है। योगी ने कहा कि प्रदेश अब नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और विकास के अलग-अलग क्षेत्रों में नए मुकाम हासिल कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here