Home News Posts उत्तराखंड शिक्षक पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

शिक्षक पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

0
364

रुद्रप्रयाग। कम्प्यूटर सिखाने के बहाने छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला अगस्त्यमुनि थाना क्षेत्र का है। यहां सरकारी स्कूल के एक मास्टर पर छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद छात्र—छात्राओं समेत स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोपी मास्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि अगस्त्यमुनि थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर डिग्री कॉलेज में अध्यनरत 21 वर्षीया छात्रा ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। मामले में अगस्त्यमुनि थानाध्यक्ष महेश रावत ने बताया कि पीड़ित युवती की ओर से मंगलवार शाम को पुलिस में एक तहरीर दी गई है। तहरीर में आरोप लगाया गया कि सरकारी स्कूल के शिक्षक ने उसे कंप्यूटर सिखाने के बहाने विघालय में बुलाया, जब वो विघालय पहुंची तो शिक्षक नशे की हालत में था।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने पहले उसे कंप्यूटर पर बैठाया और फिर बार—बार अपने पास बैठने का दबाव बनाया। आरोप है कि शिक्षक ने मौका पाकर उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की। साथ ही उसका बैग और मोबाइल अपने पास रख लिया। जिसका पीड़िता ने विरोध किया और खुद को बचाकर वहां से बाहर निकल आई।
बाहर आने के बाद पीड़िता ने लोगों को आपबीती बताई। जिस पर लोगों का आक्रोश फैल गया। इस बीच बजरंग दल से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वो अगस्त्यमुनि थाना पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। साथ ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here