Home News Posts उत्तराखंड छात्र की हत्या, तीन अरेस्ट

छात्र की हत्या, तीन अरेस्ट

0
207



देहरादून। कालेज में वर्चस्व को लेकर चल रही आपसी रंजिश के चलते छात्रों के दो गुटो में सघंर्ष हो गया। जिसमें एक छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात थाना पे्रमनगर पुलिस को सूचना मिली कि केहरी गांव, प्रेमनगर में कुछ युवकों के बीच हुई आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। जहंा घायल युवक दिव्यांशु जाटराना पुत्र अमित जाटराना निवासी ग्राम अथाई, थाना भोपा, जिला मुज्जफरनगर, उ.प्र., हाल प्रेमनगर, देहरादून, की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसे दून अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस द्वारा घायल युवक को पुलिस के सरकारी वाहन से उपचार हेतु दून अस्पताल लाते हुए घायल के परिजनों की घटना की सूचना दी गई, जो सूचना पर दून अस्पताल पहुँचे। दून अस्पताल में घायल युवक की उपचार के दौरान देर रात्रि मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मृतक के शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने थाना प्रेमनगर में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों पक्षो के युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत है तथा कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर उनके मध्य पुरानी रंजिश थी, इसी के चलते बीती रात दोनों पक्षों के मध्य आपस में विवाद व मारपीट की घटना हुई थी। मुकदमें में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम युवराज कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी ग्राम चांदी आरा, थाना चांदी आरा, जिला भोजपुर (बिहार) हाल पता केहरी गांव, लेन नंबर 1, फेस—2, प्रेमनगर देहरादून, मधुर खंडेलवाल पुत्र मोहन खंडेलवाल निवासी गंगापुर रोड रूद्रपुर, कोतवाली रुद्रपुर, उधम सिंह नगर हाल पता चित्रकूट एनक्लेव फेस 2, प्रेमनगर, देहरादून व शिवम शर्मा पुत्र मृत्युंजय कुमार निवासी बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, थाना दानापुर, पटना, बिहार हाल पता चित्रकूट एनक्लेव फेज 2, थाना प्रेमनगर, देहरादून बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here