Home News Posts उत्तराखंड एसएसपी ने ली क्राइम मीटिंग

एसएसपी ने ली क्राइम मीटिंग

0
232

  • लूट की घटनाओं का शत प्रतिशत खुलासे करने वाले थानेदारों को दी शाबाशी

देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने क्राइम मीटिंग में रायपुर, नेहरू कालोनी, डालनवाला, कैंट, राजपुर व रायवाला थाना पुलिस ने घटनाओं का शत प्रतिशत खुलासा करने पर पीठ थपथपायी।
आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा पुलिस लाइन में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गई, जो देर रात्रि तक चली। गोष्ठी के दौरान एसएसपी अजय सिंह द्वारा भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पोर्टलों व विगत माह में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए शिथिलता बरतने वाले थाना प्रभारियों को सख्त चेतावनी दी गई। गोष्ठी के दौरान एसएसपी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने आगामी कांवड मेले के दृष्टिगत समय से सारी व्यवस्थाओं को पूर्ण करते हुए सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किये जायें, मेले में आने वाले यात्रियों के वाहनों हेतु जिन पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया गया है, वहाँ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए, साथ ही मेले के दौरान यातायात के दबाव के दृष्टिगत समय से प्रभावी ट्रैफिक प्लान बनाते हुए उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही आगामी पंचायती चुनाव कों शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी अपने—अपने थाना क्षेत्र में मतदेय स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर सभी सुरक्षात्मक व्यवस्थाये समय से पूर्ण कर ले, इसके अतिरिक्त ऐसे सभी अराजक तत्वों को, जो चुनाव प्रक्रिया के दौरान व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं, उन्हे चिह्नित करते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आगामी कावड़ मेले तथा पंचायती चुनाव के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी अपने—अपने थाना क्षेत्र में बाहरी प्रदेशों से आकर निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किराएदारों/ मजदूरो व संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन के कार्रवाई सुनिश्चित करें। नकबजनी की घटनाओं की समीक्षा करते हुये थाना कैंट थाने ने 03, नेहरू कॉलोनी ने 04, रायपुर ने 01, पटेलनगर ने 02 , क्लेमेंट टाउन ने 02 तथा राजपुर ने 01 नकबजनी की घटनाओं का शत प्रतिशत अनावरण किया गया। सीएम हैल्पलाइन तथा अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को उन पर त्वरित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये, साथ ही स्पष्ट हिदायत दी कि कि प्रार्थना पत्रों की जांच में शिथिलता बरतने वाले पुलिस कर्मियों के साथ—साथ सम्बन्धित थाना प्रभारियों की जवाबदेही भी तय की जायेगी। ऑपरेशन लगाम के तहत की थानो द्वारा की जा रही कार्यवाही की सर्किलवार समीक्षा करते हुये सभी थाना प्रभारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here