Home Filmy बॉलीवुड सोनू निगम ने दी ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ भजन की प्रस्तुति

सोनू निगम ने दी ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ भजन की प्रस्तुति

0
759


अयोध्या। 22 जनवरी को यानी आज अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के स्टार्स इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। इसी बीच अब स्टार्स की परफॉर्मेंस के वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच सोनू निगम का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सोनू निगम भजन गाते हुए नजर आए। इस वीडियो में विक्की कौशल, कटरीना कैफ समेत बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स नजर आ रहे हैं। सोनू निगम ने ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ भजन गाना गया। सोनू निगम का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सोनू निगम की मधुर आवाज सुनकर वहां मौजूद सभी राम भक्त भक्ति में लीन हो गए।उन्होंने‘राम सिया राम’गाना के साथ राम मंदिर के माहौल को और भी भक्तिमय कर दिया। सोनू निगम ने अयोध्या में राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह एक भावनात्मक क्षण था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here