आपदा की आड़ में चला रहे हैं कुछ लोग अलग एजेंडाः धामी

0
207

आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद को तैयार
विकास कार्यों को रोकने का हो रहा है प्रयास

देहरादून। सरकार जोशीमठ में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए हर संभव काम करने का प्रयास कर रही है लेकिन कुछ लोग आपदा की आड़ में अलग एजेंडा चला रहे हैं जो उचित नहीं है।
जोशीमठ आपदा पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात कही। दरअसल जोशीमठ में आपदा प्रभावितों की मदद को लेकर कुछ राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों द्वारा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। जिसे लेकर अभी बीते दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा तीखा हमला करते हुए इन आंदोलनों की अगुवाई करने वाले सीपीएम नेताओं और कार्यकर्ताओं को माओवादी ताकतें बताते हुए पर्दे के पीछे से विदेशी ताकतों की मदद करने का आरोप लगाया गया था, जिसे लेकर भारी बवाल हुआ था। दोनों ही पक्षों में लंबे समय तक वाद विवाद चलता रहा जो अभी भी जारी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान का समर्थन करते हुए स्पष्ट कहा कि जोशीमठ आपदा की आड़ में कुछ लोगों द्वारा अपना अलग ही एजेंडा चलाया जा रहा है। उनका कहना है कि राज्य में केंद्र सरकार द्वारा जो विकास के काम चार धामों में कराए जा रहे हैं उन्हें बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में जो विकास कार्य हुए हैं और होने है या केंद्र सरकार द्वारा इन धामों के विकास को लेकर या राज्य के विकास को लेकर योजनाएं चलाई जा रही है उन्हें कैसे रोका जाए? इसके प्रयास किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह का रवैया ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आपदा प्रभावितों के लिए क्या मदद की जा सकती है? इस मुद्दे पर सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, उनके रहने खाने की व्यवस्था से लेकर उनके पुनर्वास की व्यवस्था तक पर सरकार द्वारा काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि और अधिकारी आपदा प्रभावितों से पूछ कर वह सभी काम कर रहे हैं जो जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को भड़का कर और अनाधिकृत रूप से हस्तक्षेप कर काम को प्रभावित किया जा रहा है।
इस बीच आज बद्री—केदार समिति के अध्यक्ष अजय एजेंद्र के साथ प्रभावितों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मुख्यमंत्री से मिला और उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याएं बताई, जिस पर सीएम ने उन्हें हर मदद का भरोसा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here