Home ताजा ख़बर सिमी गरेवाल ने रतन टाटा के लिए लिखा अलविदा नोट

सिमी गरेवाल ने रतन टाटा के लिए लिखा अलविदा नोट

0
404

मुम्बई। 86 साल की उम्र में रतन टाटा का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी हालत सीरियस थी और वह आईसीयू में थे। रतन टाटा के निधन की शॉकिंग खबर जैसे ही आई, लोगों का उन्हें अलविदा कहने का तांता लग गया। वहीं सिमी गरेवाल ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर रतन टाटा के लिए एक नोट लिखा। जिसके साथ उनका गहरा इतिहास रहा है। उन्होंने उन्हें अंतिम ‘विदाई ‘ देते हुए लिखा, “वे कहते हैं कि तुम चले गए.. तुम्हारा नुकसान सहन करना बहुत मुश्किल है.. बहुत मुश्किल.. अलविदा मेरे दोस्त..रतन टाटा।
2011 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में, सिमी से रतन टाटा के साथ उनके रिश्ते के बारे में सवाल किया गया था। इस पर सिमी ने एक्सेप्ट किया था कि उनका और रतन टाटा एक हिस्ट्री शेयर करते हैं। उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए कहा था, “रतन और मैं बहुत पीछे चले गए हैं। वह परफेक्शन हैं, उनमें ह्यूमर की अच्छी सेंस है, वे विनम्र हैं और एक परफेक्ट जेंटलमैन हैं। पैसा कभी भी उनकी ड्राइविंग फोर्स नहीं रहा है। वह भारत में इतना रिलैक्स नहीं हैं जितना कि वह विदेश में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here