सीमा पर चीनी घुसपैठ जारी

0
336

सीएम बोले सरकार को नहीं है जानकारी
देहरादून। उत्तराखंड राज्य की सीमाओं में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की घटनाएं लगातार जारी है। जबकि राज्य सरकार द्वारा इस बात की जानकारी होने से अनिभिज्ञता जताई गयी है।
उल्लेखनीय है कि बीते समय में पिथौरागढ़ के लिपुलेख और उत्तरकाशी तथा चमोली में माणा और बड़ाहोती में चीनी लिबरेशन आर्मी के सैनिकों की घुसपैठ की खबरें आती रही हैं। अभी बीते 30 अगस्त को भी बड़ाहोती क्षेत्र में चीनी सैनिकों के घुसपैठ की खबरें आई थी तथा क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा भारत के क्षेत्र में घुसपैठ व निर्माण कार्यों से छेड़छाड़ करने की खबरें आई थी।
आज इस बाबत जब मुख्यमंत्री धामी से पत्रकारों द्वारा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सरकार के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को ऐसी कोई जानकारी मिलेगी तो वह इससे केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय को अवगत कराएंगे। यहंां यह भी उल्लेखनीय है कि सीएम धामी खुद गृह मंत्रालय भी संभाल रहे हैं।
उनका कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र में आर्मी इंटेलिजेंस और आईटीबीपी निगरानी रखती है। उत्तराखंड के चमोली उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ की सीमाएं चीन से मिलती है जहां नो मैंस लैंड क्षेत्र में बीते समय में कई बार चीनी सैनिकों की गतिविधियों की जानकारी मिलती रही है। तथा चीनी सैनिकों द्वारा उपयोग की गई खाघ डिब्बा बंद वस्तुएं इस क्षेत्र में मिलती रही है जो चीनी सैनिकों की घुसपैठ का सबूत है यही नहीं कई बार सरकार सुरक्षा कारणों से इस तरह की जानकारियां मीडिया से साझा नहीं करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here