- यूकेडी नेता पर मुकदमा दर्ज करने को दी तहरीर
देहरादून। उक्रांद नेता के बयान से सिख समुदाय में आक्रोश फैल गया जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गयी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार पावंटा साहिब निवासी परमजीत सिंह बंगा ने पांवटा साहिब थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि यूकेडी नेता आशीष नेगी द्वारा सोशल मीडिया एवं सार्वजनिक मंचों पर ऐसे बयान दिये गये कि जिनसे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं गहरायी से आहत हुई है। उन्होंने कथित रूप से कहा कि ट्टहम स्वर्ण मंदिर पर दोबारा भी हमला कर सकते हैं। उन्होने कहा कि श्री हरिमंदि साहिब (स्वर्ण मंदिर) सिख धर्म का सर्वोच्च एवं पवित्र धार्मिक स्थल है, जहां सभी धर्मो के लोग श्रद्धापूर्वक शीश नवाते हैं। ऐसे बयान से न केवल सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है बल्कि समाज में भय, वैमनस्य एवं सांप्रदायिक तनाव का माहौल उत्पन्न हो सकता है। उन्होेंने कहा कि इसके अतिरिक्त सिखों को बिना किसी आधार के ट्टखालिस्तानी’ कहकर सम्बोधित करना भी समाज में नफरत फैलाने तथा अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास प्रतीत होता है। सिख इस देश के सम्मानित नागरिक है और देश की एकता, अखंडता एवं विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आशीष नेगी के विरूद्ध भारतीय कानून के प्रासंगिक प्रावधानो के अंतर्गत तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाये ताकि भविष्य मे कोई भी व्यक्ति किसी धर्म विशेष के विरूद्ध इस प्रकार के भडकाऊ एवं घृणास्पद बयान देने का साहस न कर सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
वहीं सूंत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर सिख समुदाय में इतना रोष बढ़ चुका है कि इसकी चर्चाए शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी में भी हो रही है।




