Home News Posts उत्तराखंड कार में महिला—पुरुष के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

कार में महिला—पुरुष के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

0
689

देहरादून। राजपुर क्षेत्रांर्तगत नागल रोड पर एक कार में महिला—पुरुष के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना राजपुर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन खड़ी है, जिसमें एक महिला व एक पुरुष अचेत अवस्था में पड़े हुए है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर पाया कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर सड़क किनारे एक वैगन आर टैक्सी खड़ी है, जिसमें एक व्यक्ति राजेश साहू व एक महिला महेश्वरी अचेत अवस्था में सामान्य रूप से बैठे मिले। घटना की प्राथमिक जानकारी से पता चला कि उक्त वाहन मृतक राजेश साहू का ही था, तथा राजेश साहू व महेश्वरी देवी दोनों कांठ बांग्ला थाना राजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे, बताया जा रहा है कि राजेश साहू ड्राइवर का काम करता है, जबकि महेश्वरी देवी विधवा है। घटनास्थल के प्रारंभिक निरीक्षण में कोई संदिग्ध स्थिति नहीं पाई गई व दोनों लोग अचेत अवस्था में सामान्य रूप से गाड़ी में बैठे पाए गए। दोनों के परिजनों द्वारा भी अब तक घटना के संबंध में कोई शंका जाहिर नहीं कि गई है। प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों द्वारा अत्यधिक शराब का सेवन किया जाता था व घटना के समय गाड़ी का इग्निशन ऑन था व संभवत रात्रि में गाड़ी का लगातार एसी ऑन रहने के कारण गैस के प्रभाव के कारण घटना घटित हुई हो। प्रथमद्रष्टया संभवत दोनो द्वारा अत्याधिक शराब के सेवन व गाड़ी में एसी की गैस व तापमान के प्रभाव से मृत्यु होने की संभावना प्रतीत हो रही है। घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम द्वारा किया गया है। बहरहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here