Home News Posts उत्तराखंड जली हुई कार में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, हत्या की...

जली हुई कार में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

0
343

चमोली। जली हुई कार में महिला का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार तपोवन क्षेत्र में नीती—मलारी बॉर्डर रोड पर शनिवार देर रात एक जली हुई कार से महिला का कंकाल बरामद हुआ है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। कार कर्नाटक नंबर की मारुति रिट्ज है और बेंगलुरु निवासी एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। कार के अंदर महिला का जला हुआ कंकाल मिलने के बाद प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर उसे कार सहित आग के हवाले कर दिया गया। महिला के साथ देखा गया युवक फिलहाल फरार है और पुलिस उसे मुख्य संदिग्ध मान रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार को एक युवक और युवती कर्नाटक नंबर की कार में क्षेत्र में घूमते नजर आए थे। शुक्रवार को भी यह कार जोशीमठ क्षेत्र में देखी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने महिला के कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और लापता युवक की तलाश तेज कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here