Home News Posts उत्तराखंड धर्मनगरी हरिद्वार के प्रतिबन्धित क्षेत्र में बेच रहा था मांस, गिरफ्तार

धर्मनगरी हरिद्वार के प्रतिबन्धित क्षेत्र में बेच रहा था मांस, गिरफ्तार

0
356

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के मांस मदिरा प्रतिबन्धित क्षेत्र में चिकन शॉप संचालित करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में मुर्गे के मांस, 20 जिंदा मुर्गे, एक चापड़, दो चाकू व अन्य सामान बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम नगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बाल्मिकी बस्ती में एक व्यक्ति द्वारा चिकन शाप संचालित किया जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से 2125 किलोग्राम मुर्गे का मांस, 20 जिन्दा मुर्गे, एक चापड़ व दो चाकू सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी वाल्मीकि बस्ती बिल्केश्वर रोड कोतवाली नगर बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई अशोक कश्यप, कांस्टेबल सौरभ नौटियाल व कॉन्स्टेबल मनोज यादव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here