Home News Posts उत्तराखंड सिक्योरिटी गार्ड की डंडे से पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सिक्योरिटी गार्ड की डंडे से पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

0
569



हरिद्वार। झबरेड़ा क्षेत्र में देर शाम एक स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड की डंडे से पीट—पीटकर हत्या कर दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार झबरेड़ा क्षेत्र के हरजोली गांव निवासी बालू नाई नामक व्यक्ति पिछले काफी समय से क्षेत्र के ही इकबालपुर स्थित देवपुर में एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। बीती शाम भी बालू नाई स्कूल में अपनी ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान मुंह पर गमछा बांधे एक व्यक्ति वहंा पहुंचा और उसने गार्ड को नीचे गिरा दिया। जिसके बाद उसने गार्ड का ही डंडा छीनकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिसको वह घायल छोड़कर वहंा से चला गया। रात को जब घायल गार्ड का बेटा उसके लिए खाना लेकर पहुंचा तो उसने अपने पिता को घायल अवस्था में नीचे पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद गार्ड को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया. वहीं हायर सेंटर ले जाते समय गार्ड ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मारपीट की पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here