सलमान खान को सांप ने काटा

0
627

मुंबई । हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान को सांप ने काट लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान के साथ ये घटना तब घटी जब वो अपने पनवेल वाले फॉर्म हाउस पर थे। मालूम हो कि सलमान को रात को साढ़े तीन बजे सांप ने काटा, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में ले जाया गया।

अपने जन्मदिन से पहले सलमान खान पनवेल फार्महाउस के लिए रवाना हुए थे, जहां उन्हें एक विषैले सांप ने काट लिया।

घटना रविवार की सुबह की है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनको छुट्टी भी दे दी गई है।

सलमान खान के हाथ में सांप ने काटा था लेकिन वह अब बेहतर हैं। उन्हें एक एंटी-वेनम दवा दी गई और कुछ घंटों के ऑब्जरवेशन के बाद सलमान खान को घर जाने दिया गया। अभिनेता सलमान खान अपने पनवेल फार्महाउस पर हमेशा जन्मदिन का जश्न मनाते हैं। इसी के लिए सलमान पहले से फार्महाउस पहुंचे थे, जहां पर ये हादसा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here