सैफ अली खान पर उनके घर में चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

0
327

मुम्बई। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। वह घायल हो गए हैं। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैफ अली खान के घर में चोर घुस गया था। सैफ बांद्रा के सतगुरु शरण में रहते हैं अस्पताल के बयान के मुताबिक, फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर गुरुवार को करीब 2 बजे अज्ञात हमलावर उनके घर में लूट के इरादे से घुसा और उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद घायल हालत में उनको लीलावती अस्पताल ले जाया गया और उनकी सर्जरी की जा रही है। बांद्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है. हैरानी की बात यह है कि चोर सैफ पर हमला कर वहां से भाग गया और वह किसी के हाथ तक नहीं आया।मिली जानकारी के मुताबिक सैफ की गर्दन पर भी चोट लगी है, उनकी अलग-अलग सर्जरी की जा रही हैं। उनको सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके शरीर पर चाकू के छह घाव मिले हैं, जिनमें से दो गहरे हैं. एक घाव रीढ़ के पास है। उनकी सर्जरी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here