बुलंदशहर। खुर्जा थाना क्षेत्र में कल देर रात तेज रफ्तार मैक्स कार सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई। जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर मधुसूदन डेयरी के पास हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार कल देर रात एक मैक्स कार खुर्जा से बुलंदशहर की ओर जा रही थी। जिसमें चालक व परिचालक सहित 11 लोग सवार थे। सड़क खाली होने के चलते मैक्स की गति बहुत तेज थी। जिससे मैक्स चालक ने अपना नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित मैक्स सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भयानक थी कि मैक्स गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होने मामले की सूचना पुलिस को दी। मैक्स वाहन में सवार कुछ लोग फंस गए थे जिन्हे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचे घायलों में तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है वहीं 8 घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक महिलाओ की पहचानं राजवती पत्नी थान सिंह निवासी राधानगर, मिथलेश पत्नी लाला निवासी रमपुरा व रमा पत्नी चंद्रपाल हाइडल कॉलोनी राधा नगर के रूप में की गयी है।