Home News Posts उत्तराखंड छात्र की हत्या में फरार 7 आरोपियों पर 25—25 हजार का ईनाम...

छात्र की हत्या में फरार 7 आरोपियों पर 25—25 हजार का ईनाम घोषित

0
74



देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में हुई छात्र की हत्या मामले में फरार चल रहे 7 आरोपियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा 25—25 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की गयी है। हालांकि मामले में चार आरोपियो को पुलिस पूर्व समय में ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार बीती 23 मार्च की रात केहरी गांव, प्रेमनगर में छात्रों के 2 पक्षों के मध्य हुए विवाद व आपसी मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक दिव्यांशु जाटराना की उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई थी, घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी थी। मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 4 आरोपियों को पूर्व समय में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ तथा घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से घटना में शामिल 7 अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आये, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है। आरोपियों के लगातार फरार चलने पर पुलिस द्वारा सभी सातों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किए गए हैं, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी सातों आरोपियों पर 25—25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है। फरार आरोपियों के नाम ऋतिक राज पुत्र श्याम सिंह निवासी नोतन भटवालिया, थाना संग्रामपुर, ईस्ट चंपारण बिहार हाल निवासी केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून, शांतनु कुमार पुत्र प्रभात कुमार निवासी राधोपुर, पोस्ट पटृी निकट शिव मंदिर रानी तालाब, जिला पटना, बिहार, हाल निवासी— 73 केहरी गांव निकट प्राइमरी स्कूल, थाना प्रेमनगर, देहरादून, उज्जवल सिंह पुत्र तनु कुमार निवासी तिसखोरा, थाना नौबतपुर, जिला पटना, बिहार, हाल निवासी केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून, अंकुर पुत्र पुरुषोत्तम कुमार निवासी महल्दीचक सोनपर, जिला गोपालपुर, बिहार, हाल निवासी — सैनिक कॉलोनी फेज—2, थाना प्रेमनगर, देहरादून, आदित्यराज पुत्र प्रभात निवासी राघवपर, थाना विक्रम, जिला पटना, बिहार, हाल निवासी — महिमा एनक्लेव, केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून, विनीत राज पुत्र दिनेश सिंह निवासी अमा, थाना करीसाठ, जिला भोजपुर, बिहार हाल निवासी— केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून व प्रहलाद राज पुत्र विनय सिंह निवासी हनुमान नगर न्यू एरिया, जिला नवादा, बिहार, हाल निवासी— सैनिक कॉलोनी फेज—2, थाना प्रेमनगर, देहरादून बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here