नई दिल्ली। दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। नई सरकार में सीएम की रेस में आगे चल रहे प्रवेश वर्मा उप-मुख्यमंत्री हो सकते हैं। वहीं रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर होंगे। रेखा गुप्ता बुधवार को साढ़े बारह बजे रामलीला मैदान में भव्य समारोह में शपथ लेंगी। उनके साथ मंत्रिमंडल का भी शपथ होगा। बीजेपी आलाकमान ने विधायक दल की बैठक के लिए वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वहीं मौजूदा समय में देश की दूसरी महिला सीएम बन रही हैं. वो शालीमार बाग से विधायक हैं। उन्होंने आप नेता बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया है।




